Uncategorized

मारपीट कर हत्या के प्रयास करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 मारपीट कर हत्या के प्रयास करने वाले 08 माह से फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

कोटा। हत्या प्रयास व मारपीट कर  फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरसअल  24.08.2022 को प्रार्थी भीमू साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 25 वर्ष निवासी  बंधवापारा कोटा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त मामले में दिनांक 11.12.2022 को 03 आरोपीगण – 01. विनोद पात्रे 02. लव कुमार 03. आशीष पात्रे साकिन रानीसागर मौहरखार कोटा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था।मामले मे आरोपी भूपेंद्र बंजारे पिता साधेलाल उम्र 22 साल साकीन रानीसागर कोटा जो 8 माह से फरार था जिसे पतासाजी कर आज दिनांक 29.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है।आरोपी की पतासाजी एवं कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, प्रआर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप साहू, संजय कश्यप, जलेश्वर साहू का विशेष योगदान है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!