Uncategorized

बालिका शिक्षा को समर्पित निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को किया गया सायकल वितरण।

बालिका शिक्षा को समर्पित निःशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत छात्राओं को किया गया सायकल वितरण।

कोटा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानाबेल में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 वीं में नव प्रवेशित छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
सायकल वितरण समारोह मनीता भानू  जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य , विशिष्ट अतिथि  रघुवीर सिंह आर्मो जनपद सदस्य  कोटा,  गायत्री पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत बानाबेल,  लखन लाल पैकरा पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा,  अंधियार सिंह भानू एवं  शिवदत्त पाण्डेय अध्यक्ष एस एम डी सी बानाबेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्ष शिवदत्त पाण्डे ने कहा कि सभी लाभान्वित बालिकाएं सायकल से निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और नियमित रुप से उपस्थित हो।

मुख्य अतिथि  ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाएं सायकल का सदुपयोग करें। नियमित स्कूल आएं। अच्छी पढाई करें। मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करें। अन्य किसी भी प्रकार के अनुपयोगी एप से बचें जो कि छात्र हित में न हों। उन्होने अपने समय और आज के समय की तुलना कर बताया कि उस समय उतनी सूविधा नही मिलती थी जितनी आज के बच्चों को मिल रही है। पालकों तथा शासन दोनों की ओर से बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिल रही है। निःशुल्क दोपहर का भोजन ,निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क गणवेश प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर। हाईस्कूल स्तर में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क सायकल एवं अब निःशुल्क कापियां भी। जरुरत है छात्र पूरी लगन के साथ केवल और केवल अपना ध्यान और संपूर्ण ऊर्जा अपनी पढाई में लगायें। संस्था प्राचार्य प्रेम सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद किया। साथ ही पढाई के लिए कमरे की समस्या और उसकी अत्यन्त आवश्यकता से अवगत कराते हुए मुख्य अतिथि को निवेदन पत्र सौंपा। कार्यक्रम का सफल संचालन गोविद प्रसाद साहू  ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता आर. सी. जायसवाल, श अंबिका प्रसाद, पिरोज सिंह पैकरा, मीतेश नेमा, निधि चंद्रा,  माया श्रीवास, मंजु सिंह, सी. पी. साहू ,संध्या राजपूत , प्रहलाद पैकरा एवं समस्त स्कूल स्टाफ और छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!