Uncategorized
अवैध खनन के खिलाफ कोटा एसडीएम का एक्शन छः ट्रैक्टर दो हाईवा जप्त।

अवैध खनन के खिलाफ कोटा एसडीएम का एक्शन छः ट्रैक्टर दो हाईवा जप्त।
कोटा। अवैध खनन को रोकने के लिए बिलासपुर कलेक्टर अविनिश शरण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने अधिकारियों से साफ कह दिया है किसी भी कीमत पर अवैध खनन को रोका जाए, सख्ती के बाद अवैध खनन पर प्रशासन का डंडा चला है,कोटा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व युगल किशोर उर्वशा व तहसीलदार प्रांजल मिश्रा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर बिना रॉयल्टी और ओवरलोड छः ट्रैक्टर ट्रॉली और दो हाईवा पर कार्यवाही की गई, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है,अवैध खनन पर हुई कार्रवाई को लेकर कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने कहा कि हम लगातार प्रयत्नशील हैं। कोटा आसपास की क्षेत्र में अवैध खनन पर हमारी तहसील टीम कार्यवाही के लिए तैयार है, इसी प्रकार से आगे भी लगातर कार्रवाई करते रहेंगे।




