
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बनी बहुप्रतीक्षित हिन्दी धार्मिक फिल्म “भक्त मां कर्मा” ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज ला दिया है। फिल्म के हजारों टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं, जो इसके प्रति लोगों की गहरी आस्था और उत्साह को दर्शाता है। लंबे समय बाद आ रही धार्मिक फिल्म लोगो के बीच चर्चा में रही है इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों का इंतजार चरम पर पहुंच गया है।
1000 साल पुरानी सत्यकथा पर आधारित है यह फिल्म।
फिल्म की खासियत इसकी ऐतिहासिक इतिहास और रोमांच से भरपूर कहानी है, जिसमें मां कर्मा के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को भव्य तरीके से निर्माता-निर्देशक ने पर्दे पर उतारा है। दर्शको को 15 मई 2026 को इसमें इतिहास, भक्ति और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कुछ दिन बाद फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होगा।बहरहाल अभी चल रहे फिल्म के प्रमोशनल झलकियों ने पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगरो ने दी है इसमे आवाज
भक्त माँ कर्मा फिल्म की संगीत भी लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। बॉलिवुड के दिग्गज गायकों मे उदित नारायण,स्व.आशा भोसले,अल्का याज्ञनिक, कविता कृष्णामूर्ति, सुरेश वाडेकर,साधना सरगम की आवाज में सजे गीत पहले ही श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं और सोशल मीडिया से लेकर दर्शको के मोबाइल और जुबां तक इसकी गूंज सुनाई दे रही है।

फिल्म का प्रचार-प्रसार के लिए अपनाया अनुठा तरिका।
निर्माता अजय खाण्डेकर,राजकुमार यादव व-निर्देशक शशिकांत कौशिक,अजय शर्मा,सोहन वर्मा,राजेश साहू, संगीतकार डीपी विश्वकर्मा सहीत पुरी टीम ने फिल्म के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। डिजिटल प्रसार प्रसार,ट्रांसपोर्टिंग प्रचार प्रसार,गाँव के कस्बों और बाजारों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार। समाचार और डिजिटल न्यूज के सहित सोशल मीडिया में धुआंधार प्रचार कर फिल्म के प्रति लोगों के मन मे फिल्म अधिक रोमांचक से भर दिया है।
ठंडे बस्ते मे चला गया था यह फिल्म,आखिर इस फिल्म को थियेटर तक देखने क्यो जाना चाहिए?
करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी यह भव्य फिल्म एक समय ठंडे बस्ते में चली गई थी। फिल्म के निर्माता अजय खाण्डेकर ने बताया कि इसे बनाने में उन्हें लगभग 10 वर्षों का लंबा संघर्ष करना पड़ा। अपनी सारी जमा पूंजी लगाकर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन इसके बाद सबसे बड़ी चुनौती इसके प्रचार-प्रसार और रिलीज को लेकर सामने आई। संसाधनों की कमी के चलते फिल्म को थिएटर तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। हालात इतने खराब हो गए थे कि अजय खाण्डेकर ने इस फिल्म को अपनी लागत से भी आधी कीमत में बेचने का मन बना लिया था, लेकिन तब भी कोई खरीदार नहीं मिला। निराश होकर उन्होंने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया और फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया।हालांकि, उन्होंने इसे अपने उपर माता कर्मा की कृपा बताया कि तमाम कठिनाइयों के बाद आज यह फिल्म फिर से रिलीज के लिए तैयार है। अजय का कहना है कि इस सफर में उनके साथ खड़े रहे साथियों का बड़ा योगदान रहा, जिनके सहयोग से उनका सपना एक बार फिर साकार होने जा रहा है।
कुछ वर्षो से दर्शको को थियेटर से दूरी भी चिंता का विषय ?
लगातार छत्तीसगढ मे बनने वाली फिल्मो से लोगो की थियेटर और फिल्मो से दूरी बनाना चिंता का विषय बना था लेकिन भक्त मां कर्मा फिल्म का छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जोरदार प्रमोशन के चलते फिल्म को लेकर अब सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बन रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ मे बनी इस सिनेमा को नई पहचान देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
Editor in chief- Sanjay yadav 8085555150




