भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के संवाद प्रमुख आलेख वर्मा का निधन।

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के संवाद प्रमुख यदुनंदन नगर निवासी आलेख वर्मा पिता स्व.मूलचंद वर्मा, उम्र 54 वर्ष का आज शाम दुखद निधन हो गया। तीन दिन पहले उन्हें जूनी लाइन स्थित मिश्रा नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनका शुगर लेबल हाई और छाती में इन्फेक्शन के अलावा खांसी से परेशान थे। ठीक न होने के कारण कल शाम को उन्हें महादेवा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और कोविड टेस्ट कराया गया।आज दोपहर बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के सहयोग से उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर रवाना किया गया जहां रास्ते मे ही उनका निधन हो गया।निधन के बाद उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आने की सूचना परिजनों को मिली।श्री वर्मा का अंतिम संस्कार यदुनंदन नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। 2 अगस्त की सुबह 11.30 बजे निज निवास डी-274 यदुनंदन नगर से उनकी अंतिम यात्रा यदुनंदन नगर मुक्त्तिधाम के लिए रवाना होगी। वे पूर्व पार्षद श्रीमती कौशिल्या वर्मा के पुत्र,शिवकुमार वर्मा के भतीजे व वरिष्ठ पत्रकार अखिल वर्मा, उपदेश वर्मा के भाई, रिया के पिता एवं स्वराज के ससुर थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!