अन्य प्रदेशकोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।समाजिक

कोटा में पहली बार राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम।

कोटा में पहली बार राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम।

स्वर्गीय भगवान सिंह पवार की स्मृति में पुत्र डॉ. रणजीत सिंह पवार ने कराया भव्य आयोजन

कोटा। नगर के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भारतीय पारंपरिक पद्धति से किया गया। स्वर्गीय श्री भगवान सिंह पवार की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. रणजीत सिंह पवार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

1 एवं 2 सितंबर को आयोजित इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

भारतीय पारंपरिक कुश्ती पद्धति पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। विजेता पहलवानों को ‘अभिमन्यु कुमार’ एवं ‘केसरी’ जैसे सम्मानित पदकों से नवाजा गया।

कोटा की जनता ने की आयोजन की सराहना

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को लेकर कोटा नगर के प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वर्गीय भगवान सिंह पवार की स्मृति में इस तरह के भव्य आयोजन की पहल के लिए डॉ. रणजीत सिंह पवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

नगरवासियों ने इस प्रतियोगिता को प्रतिवर्ष निरंतर आयोजित किए जाने की कामना करते हुए आयोजन समिति और डॉ. रणजीत सिंह पवार को अपना आशीर्वाद दिया।

कोटा में पहली बार हुए इस राष्ट्रीय कुश्ती दंगल ने न केवल पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा दिया, बल्कि युवा पहलवानों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान किया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!