कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

दवनपुर में जल संरक्षण एवं जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जल बचाने का संकल्प।

दवनपुर में जल संरक्षण एवं जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया जल बचाने का संकल्प।

कोटा। जल संसाधन विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम दवनपुर में जल संरक्षण एवं जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 30 सितंबर को दवनपुर जलाशय परिसर स्थित पंचायत भवन में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित महामंत्री पांडे, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, ग्राम पंचायत दवनपुर-परसदा के सरपंच, उपसरपंच, आसपास के ग्रामीण, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस दौरान जल संसाधन संभाग कोटा के अधिकारी अखिलेश कुमार राठौर एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता  मिश्रा सहित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, जल जनभागीदारी और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन सहित जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान की उपलब्धियों और जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई सुविधा से वंचित ग्राम दवनपुर में उद्वहन सिंचाई योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी ली। इसके बाद जनजागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को पानी बचाने और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!