कोटा न्यूज़बिलासपुर संभाग

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध महुआ शराब की बिक्री ,नशे के बढ़ते व्यापार में बड़े बुजुर्गों के साथ नाबालिक बच्चे भी हो रहे शिकार ।

ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध महुआ शराब की बिक्री ,नशे के बढ़ते व्यापार में बड़े बुजुर्गों के साथ नाबालिक बच्चे 
भी हो रहे शिकार ।
मनमोहन सिंह राजपूत।✍️

कोटा। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।नशे के बढ़ते व्यापार में बड़े बुजुर्गों के साथ नाबालिक बच्चे भी शिकार हो रहे हैं।और नवयुवक नशे की आगोश में आकर अपने उच्चतम भविष्य की राह से भटक रहे हैं।पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग का नियंत्रण नहीं होने से अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है।
नशा आज पूरे समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है।जिसे लेकर न कि घर परिवार ही,अपितु पूरा गांव समाज चिंतित है।वर्तमान परिस्थिति में नशे का कारोबार लोगों की जीवन के लिए अभिशाप बन चुकी हैं।जो बंद होने की बजाए आज पर्यंत किसी महामारी की तरह बढ़ती ही जा रही है।सरकारी शराब के ठेके की तर्ज़ में चोरी चुपके बिकने वाले अवैध महुआ शराब अब बिना किसी डर भय संचालित हो रही है।जिसे किराना,छड़ सीमेंट, मुर्गा जैसी दुकान की आड़ में बेचा जा रहा हैं।वहीं अंचल में अवैध शराब का बनाने का कार्य भी अवैध तरीके से किया जाता है।स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए पास आने के पूर्व जल्द और बड़ी मात्रा में खपत करने विद्युत धारा प्रवाहित के साथ यूरिया जैसी रासायनिक खाद का उपयोग किया जाता है। जो मानव सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है।ग्राम पंचायत तेन्दुभाठा ,उमरिया दादर के ग्रामीणों ने टूटते परिवार को बचाने अवैध शराब की खरीदी बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए शिकायत भी किया गया था।शिकायत करने के लगभग 2 वर्ष गुजर जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के हालात सुधरने की बजाए और बिगड़ती जा रही हैं Iन तो शराब देखने वालों की संख्या कम हो रही है और ना ही बनाने वालों की।

खुलेआम दुकान लगाकर परोसा जा रहा है शराब --

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब की बिक्री खुलेआम सर चढ़कर बिक रही है। जिन्हें ना तो स्थानीय पुलिस प्रशासन का भय और न ही आबकारी विभाग का खौफ हैं। हौसले इतने बुलंद कि अब मुख्य मार्ग में बकायदा शराब बेचने दुकान लगाया जा रहा है।कटेलीपारा,खैरा,चपोरा,सेमरा,बिरगनी,पचरा,चकरभाठा,पुडू खसरिया सहित आसपास के ग्राम में सालों से शराब की खरीदी-बिक्री की जा रही हैं।जहां व्यवसायिक दुकान की आड़ में यह धंधा खूब फल-फूल रहा है।

सुमंत जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष कोटा -----

क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की बिक्री होना समाज के लिए घातक साबित हो रहा है।पुलिस और आबकारी विभाग को पूर्ण शराबबदी करने संयुक्त कार्रवाई करने आवश्यकता है।

हेमंत सिंह क्रांति सामाजिक कार्यकर्ता-----

अवैध शराब बिक्री रोकने स्थानीय पुलिस प्रशासन को युद्ध स्तर पर कार्यवाही करना होगा।वही जनप्रतिनिधियो और वरिष्ठजनो को ग्राम सुधार के प्रति कठोर कदम उठाना होगा ।साथ ही लोगों में जागरूकता लाना भी जरूरी है।

हेमंत सिंह एसआई थाना रतनपुर ----

अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही की जा रही है।विक्रेताओं की जानकारी मिलने पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!