Uncategorized

ग्राम पंचायत मनवा में पचपेड़ी पुलिस ने कब्र खोदकर निकलवाई लाश, फांसी लिए महिला को गुपचुप तरीके से कर दिया था परिजनों ने अंतिम संस्कार

पचपेड़ी क्षेत्र के एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने शव को फंदे से उतारकर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरे दिन मृतका के भाई और भाभी गांव पहुंचे। तब घटना के बारे में पता चला। इसके बाद मयके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम एसडीएम से आदेश लेकर जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला। श्ाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
ग्राम पंचायत मनवा के रहने वाली महेश्वरी पटेल पति फुलकरण पटेल (30) अपने ससुरवाल वालों के साथ रहती थीं। महेश्वरी ने 12 अगस्त की सुबह खाना बनाकर अपने पति समेत अन्य सदस्यों को खिलाया। पति फुलकरण ने खाना खाने के बाद परिवार समेत काम करने खेत चले गए। महेश्वरी पटेल अकेली घर पर थीं। कुछ समय बाद पड़ोसियों ने फुलकरण को बताया कि महेश्वरी अपने कमरे में फांसी लगा ली है।

सूचना पर फुलकरण काम छोड़कर तत्काल घर पहुंचा। तब महेश्वरी का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। फुलकरण और उसके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को फंदे से उतारा और गांव वालों के साथ दफना दिया। फुलकरण ने अपने सास, ससुर व साला को भी घटना की जानकारी नहीं दी। शनिवार को घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस गांव पहुंची। एसडीएम के आदेश लेकर जमीन खोदकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मृतका के भाई विनोद पटेल ने पुलिस को बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधने बहन महेश्वरी गावं नहीं आई थी। 12 अगस्त को विनोद अपनी भाभी को लेकर उसके मयके कुकरदीकला गया। वहां से ग्राम मनवा गांव पास में ही है। इसलिए विनोद अपनी भाभी के साथ बहन महेश्वरी से मिलने मनवा गांव चले गए। वहां पहुंचने के बाद महेश्वरी की मौत और अंतिम संस्कार करने के बारे में पता चला। इसके बाद विनोद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने गांव पहुंची। मृतका के ससुराल वालों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने फांसी लगाने और अंतिम संस्कार करने के कारण नहीं बताया। इससे ससुराल वाले संदेह के दायरे में हैं। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है।

मयके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मयके पक्ष ने मृतका के पति व ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की पुलिस और मयके पक्ष को सूचना तक नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कफन-दफन कर दिया गया। मयके वालों ने कहा कि महेश्वरी आत्महत्या नहीं कर सकती है। इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

क्या कहती है पुलिस

महिला की मौत की खबर मयके वालों को नहीं दी गई। इससे मृतका के भाई ने संदेह जताते हुए थाने में शिकायत की। नियमानुसार जमीन खोदकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। पूछताछ में पता चला कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।*मोहन भारद्वाज टीआई पचपेड़ी थाना*

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!