छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना नेटवर्किंग सर्वर समस्या के चलते वन नेशन वन कार्ड हो रही है फैल।

केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना नेटवर्किंग सर्वर समस्या के चलते वन नेशन वन कार्ड हो रही है फैल।

बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन नेशन वन कार्ड के लिए जारी की गई ई पास मशीन में तकनीकी दिक्कतों के चलते खाद्यान्न् आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। इसके चलते उचित मूल्य दुकान संचालकों व राशन कार्डधारकों के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है। नेटवर्किंग समस्या के कारण एक कार्डधारक को खाद्यान्न् आपूर्ति करने में 10 से 15 मिनट लग जा रहा है। कतार में लगे कार्डधारक विवाद भी करने लगे हैं।

ई पास मशीन के जरिए खाद्यान्न् की आपूर्ति के लिए राशन कार्डधारक का मशीन में थंब लगाने की जगह दी गई है।
जैसे ही थंब लगता है मशीन के मानिटर में कार्डधारक की पूरी जानकारी सामने आ जाती है। मसलन कार्डधारक का नाम,सदस्यों की संख्या और कितने किलोग्राम खाद्यान्न् की आपूर्ति करनी है। मानिटर में जानकारी के आधार पर चावल का वितरण दुकानदार कर देते हैं। यह व्यवस्था तब है जब तकनीकी दिक्कत ना आए और ई पास मशीन ठीक से काम करे। नेटवर्किंग समस्या के कारण ई पास मशीन में कार्डधारक जैसे ही अंगूठा लगाते हैं मशीन के स्क्रीन पर जानकारी आने के बजाय गोल-गोल घुमने लगता है।
जब तक नेटवर्क सर्चिंग होते रहता है मानिटर में कोई भी जानकारी नहीं आती है। ऐसी स्थिति अमूमन सभी दुकानों में समस्या बनी हुई है। कई बार ऐसा भी हो रहा है कि दुकानदार कार्डधारकों से पास मशीन में दो से तीन बार अंगूठा लगवाते हैं। इसलिए कि नेटवर्क जल्द सर्च कर ले और मानिटर में पूरी जानकारी सामने आ जाए। ई पास मशीन में सिम नहीं लगा है। इसे डिवाइस सिस्टम से संचालित किया जा रहा है। डिवाइस सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने की स्थिति में मशीन काम नहीं कर पा रही है। यही विवाद का कारण भी बन रहा है।

वाट्सएप ग्रुप के जरिए साझा कर रहे परेशानी।

उचित मूल्य दुकान संचालकों का अपना वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इसमें दुकानदारों के अलावा खाद्य विभाग के अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। खाद्यान्न् आपूर्ति की जानकारी से लेकर शासन की योजनाओं व दिशा निर्देशों की जानकारी विभाग के अफसर इसी ग्रुप में शेयर कर देते हैं। राशन दुकानदार ई पास मशीन की दिक्कतों को भी ग्रुप में लगातार शेयर कर रहे हैं। कुछ दुकानदार कार्डधारकों द्वारा विवाद करने की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!