छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

वन विकास निगम ने कराया मजदूरों से मजदुरी साल भर बित जाने के बाद भी नहीं हुवा भुगतान मजदूर है मजबूर।

कोटा विकास खण्ड अंतर्गत वन विकास निगम बेलगहना परियोजना परीक्षेत्र में वन विकास के अधिकारियो द्वारा कराया गया कार्य लेकिन साल भर बित जाने के बाद भी वहां कार्य किए माजदूरों की मजदुरी अभी तक नहीं मिला।वन विकास निगम में कार्य किए मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार वन विकास निगम बेलगहना परी क्षेत्र के कक्ष क्रमांक P743 पर मार्च और अप्रेल माह 2021 में लगुड(कटाई)संग्रहण(थप्पी) एवं अभिलेखन (रिकार्ड) के लिए कार्य कराया गया था उसके बाद भी अभी तक मजदूरों को मजदूरी भुगतान नहीं हुवा,सूत्रों की माने तो अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की मजदूरी सिर्फ भाउचर में भरा गया लेकिन पेमेंट करने के लिए ऑनलाईन किसी दूसरे का नाम खाता को जोड़ कर दूसरे के नाम पर अपने पहचान के लोगों के खाते में मोटी रकम डालकर अधिकारी द्वारा मिली भगत कर श्रमिकों की मेहनत की पैसे को डकार दिया गया।

जिम्मेदार अधिकारी।

वहीँ जब इस मामले में जिम्मेदार वन विकास निगम  बेलगहना परी क्षेत्र  अधिकारी अभिनंदन गोस्वामी से जानकारी ली गई तब उनका कहना था कि इस संबंध में मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है ,अगर मजदूरों को भुगतान नहीं हुआ है तो जाँच करा कर भुगतान कराया जाएगा, बहरहाल साल भर में अपनी मेहनत कर कमाए हुवे भुगतान के लिए आस लगाए श्रमिकों को कब तक भुगतान होती है ।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!