छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
आईजी रतन लाल डांगी व एसपी दीपक झा ने कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

आईजी रतन लाल डांगी व एसपी दीपक झा ने कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
रोहित साहु✍️
बिलासपुर कोटा। आज दिनांक 2 दिसंबर 2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर रतनलाल डांगी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा ने कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की जिसमें अर्जुन जायसवाल ग्राम बिल्ली बंद ,निर्मल सिंह गोड़ ग्राम कुवारीमुड़ा, संजय बंजारे ,विमल कुमार ,विष्णु देवांगन ने चर्चा के दौरान वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या होना नहीं बताया।

साथ ही धान खरीदी केंद्र में कोटा मंडी प्रबंधक रूप वंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।




