छत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी सरस्वती और गणेश जी की कलश यात्रा के साथ घट स्थापना की गई।

मनमोहन सिंह✍️

बिलासपुर कोटा। खैरा ग्राम पंचायत खैरा में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी सरस्वती और गणेश जी की कलश यात्रा के साथ घट स्थापना की गई।धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिनों तक दीपों की रोशनी मे “ऊॅ महालक्ष्मी नमः” की जाप के साथ मां लक्ष्मी का पूजा आरती की आरती की जायेगी।

 दीपों का पर्व दीपावली प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार है।घर-घर जगमगाते हुए दिये आध्यात्मिक रूप से “अंधकार पर प्रकाश के विजय” को दर्शाता है।दीपावली के शुभ अवसर पर धनतेरस कि संध्या राजीव चौक से पारंपरिक मांदर,मंजीरे की धुन पर गाते बजाते हुए 22 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। शुभ मुहूर्त में जल का कलश,वस्त्र व आभूषण,अक्षत,कुमकुम,दीपक, पुष्प,फल,दूध,नारियल सहित अन्य सामग्री के साथ हाथ में जल पुष्प अक्षत लेकर यजमान कामता आर्मो पत्नी दुर्गेश्वरी आर्मो ने पूजन करने संकल्प लिया गया। तत्पश्चात भगवान श्री गणेश को स्नान करा कर वस्त्र पुष्प अर्पित किया गया।तदुपरांत मां लक्ष्मी,सरस्वती की प्रतिमा को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराया गया। पूजा घर में स्थान देने मां लक्ष्मी का दोनों हाथ जोड़कर आवाहन किया गया। विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद मां लक्ष्मी की आरती किया गया।

आचार्य मनोज दुबे ने बताया की माना जाता है कि देवी लक्ष्मी दिवाली के दौरान प्रत्येक घर का दौरा करने के साथ सभी के लिए शांति और समृद्धि लेकर आती है। देवराज इंद्र के अनुसार देवी लक्ष्मी रिद्धि,सिद्धि और बुद्धि देने वाली है। महालक्ष्मी धन,बुद्धि,सफलता, मंत्र सिद्धि,मोक्ष प्राप्ति की दाता है, योग सिद्धि का आधार है।जो देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद के बिना सफल नहीं हो सकता।पूजा को संपन्न बनाने आत्माराम पोर्ते,बलराम पोर्ते,कैलाश चंद्र पोर्ते, सत्यपाल पोर्ते,अभिमन्यु मरकाम,अमन तिवारी,सुरेन्द्र तिवारी, सरजू प्रसाद पोर्ते, बिट्टू मरावी ,रामरतन मरकाम ,देवराज पोर्ते, सोहन पोर्ते सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!