Uncategorized

शास. महाविद्यालय कोटा के छात्रों का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हुआ चयन।

शास. महाविद्यालय कोटा के छात्रों का अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हुआ चयन।

कोटा।अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23/12/2022 से 28/12/2022 तक गुरुकाशी विश्वविद्यालय भटिंडा पंजाब में संपन्न किया जाना है जिसमे शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के छात्रों का चयन महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है इस बारे में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया की कोटा तीरंदाजी के लिए पूर्व से ही एक प्रसिद्ध क्षेत्र रहा है, और अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय टीम का चयन किया गया जिसमे कोरबा और बिलासपुर सेक्टर के समस्त शासकीय व निजी महाविद्यालय के छात्रों ने दिनांक 27/11/2022 व 28/11/2022 को डी. पी. विप्र. महाविद्यालय के तत्वाधान में बहतराई खेल मैदान में आयोजित अंतर परिक्षेत्र प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसके माध्यम से अटल बिहारी वाजपई विश्वविद्यालय की टीम का गठन हुआ इस चयन प्रक्रिया में शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के तीन छात्र व एक छात्रा का पंजाब में होने वाले तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ चयनित छात्रों में महाविद्यालय के बी. ए. प्रथम वर्ष से सुलोचना राज, विकास कुमार, महेंद्र सिंह, और बी. ए. द्वितीय वर्ष से जयप्रकाश है महाविद्यालय के इन प्रतिभावान छात्रों द्वारा अपनी प्रतिभा व खेल कौशल से अंतर परिक्षेत्र व विश्वविद्यालयीन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित होने पर संस्था प्रमुख प्राचार्य बी एल काशी व महाविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियो ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की निश्चित ही महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी और पूरा महाविद्यालय परिवार इस बात के लिए बधाई के पात्र है और भविष्य में भी ऐसे प्रतिभावान छात्रों का प्रवेश होता रहे जो महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय की अग्रणी महाविद्यालय की सूची में उचित स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका व योगदान देते रहे इन अपेक्षाओं के साथ सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!