Uncategorized
विधानसभा चुनाव मद्देनजर कोटा नगर में एसडीएम, तहसीलदार,और थाना प्रभारी द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

विधानसभा चुनाव मद्देनजर कोटा नगर में एसडीएम, तहसीलदार,और थाना प्रभारी द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।
विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने के दिए गये दिशा-निर्देश।
बिलासपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशन में एसडीएम कोटा अमित कुमार सिन्हा , तहसीलदार प्राजंल मिश्रा, एवं थाना प्रभारी कोटा टी.एस. नवरंग के साथ पुलिस बल सहित कोटा नगर में फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही आम जनता से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने के साथ भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई तथा आचार संहिता के दिए गए दिशा-निर्देशों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हिदायत दिया गया।




