25 अक्टूबर को बेलगहना में मनाया जाएगा शरद उत्सव सिद्ध बाबा आश्रम व लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ लक्ष्मी नारायण मंदिर में दमा रोगियों को मिलेगी दवा।

25 अक्टूबर को बेलगहना में मनाया जाएगा शरद उत्सव सिद्ध बाबा आश्रम व लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ लक्ष्मी नारायण मंदिर में दमा रोगियों को मिलेगी दवा
बेलगहना। 25 अक्टूबर को पहाड़ी पर स्थित सिद्ध तपो भूमि श्री सिद्ध बाबा आश्रम तथा बस्ती स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शरद पूर्णिमा का पर्व शरदोत्सव बड़ी ही धूमधाम श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा आश्रम में परंपरा अनुसार शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे तथा रात्रि 12:00 बजे के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य बस्ती स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी शरदोत्सव का पर्व मनाया जाएगा जिसमें रात्रि 12:00 बजे के बाद दमा रोगियों को दवा मिश्रित खीर प्रदान की जाएगी जिसके लिए आयोजन समिति ने ₹20 का शुल्क निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि शरद पूर्णिमा के इस अवसर पर यहां रात्रि कालीन मेला भरता है तथा 50000 से भी अधिक लोगों का आगमन होता है।



