कोटा न्यूज़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

करगीरोड रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी का तीन वेगन डिरेल, जेसीबी मशीन का बैकेट बना घटना की मुख्य वजह आखिर कहां से आया रेललाइन पर जेसीबी मशीन का बैकेट।

करगीरोड रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी का तीन वेगन डिरेल, जेसीबी मशीन का बैकेट बना घटना की मुख्य वजह आखिर कहां से आया रेललाइन पर जेसीबी मशीन का बैकेट।

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के करगीरोड में रेल हादसा होने से हड़कंप मच गया. यहां 2 नम्बर प्लेटफॉर्म पर रेलवे स्टेशन के पास ही एक मालगाड़ी का तीन वैगन बेपटरी हो गया.

जेसीबी मशीन का बैकेट बना इस रेल दुर्घटना की मुख्य वजह ।

मिली जानकारी अनुसार पेंड्रा से बिलासपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने जेसीबी मशीन का बैकेट रेल्वे पटरी पर किसी ने रख दिया था ,जिसकी वजह से मालगाड़ी की तीन डिब्बे पटरी से डिरेल हुई है ,हालकि पूरे मामले को लेकर रेल्वे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर हर पहलू पर जाँच कर रही है। घटना डाउन लाइन पर हुई, जिससे कुछ देर के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ. हालांकि मालगाड़ी की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया. गनीमत रहा की इस घटना मे किसी प्रकार कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाडी डिरेल होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने तत्काल राहत और बहाली काम शुरू कराया. पटरी से नीचे उतरे हुए वैगन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए जरुरी उपकरणों के साथ कर्मचारी लगाया जो काम मे जुटे हुए हैं. जिसके बाद वैगन को दोबारा पटरी पर लाया जा रहा. इस तरह समय रहते राहत और बहाली का काम शुरू करने की वजह से रेलवे ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!