युवाओं की उम्मीद बने इमरान , बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी हुई मजबूत ।

युवाओं की उम्मीद बने इमरान , बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी हुई मजबूत ।
बिलासपुर । कोटा विधानसभा के जुझारू और सक्रिय युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे इमरान खान इससे पहले कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
महासचिव रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। उनकी सक्रियता, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक मजबूत युवा नेतृत्व के रूप में पहचान दिलाई है।
इमरान खान ने कहा, “मेरे लिए पद नहीं, संगठन और कार्यकर्ता सबसे पहले हैं। यदि मुझे बेलगहना ब्लॉक युवा कांग्रेस का नेतृत्व करने का अवसर मिलता है, तो मैं हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। गांव-गांव जाकर युवाओं की आवाज़ बुलंद करना और जनता के हितों के लिए संघर्ष करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”उन्होंने सभी युवा कांग्रेस साथियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प है। समर्थकों का मानना है कि इमरान खान का अनुभव, संघर्ष और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत और लोकप्रिय दावेदार बनाता है।




