बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ।

2 जुलाई को होगा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ।
  1. जिला, जनपद और 486 ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम, उत्कृष्ट हितग्राहियों का होगा सम्मान

बिलासपुर, / विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) का शुभारंभ 2 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर जिले में जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह-शुभारंभ कार्यक्रम प्रार्थना सभागार, बिलासपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले की सभी जनपद पंचायतों तथा 486 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान मिशन के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही योजना के उद्देश्यों, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तथा विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी जाएगी।आयोजन में उत्कृष्ट श्रेणी के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जाएगा। जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रहेगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं, हितग्राही, युवा, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता कर मिशन की जानकारी प्राप्त करने और रोजगार एवं आजीविका से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!