डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट कोटा में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा, 1 अप्रैल से नये सत्र का शुभारंभ पुस्तक वितरण भी किए।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा, 1 अप्रैल से नये सत्र का शुभारंभ पुस्तक वितरण भी किए।
बिलासपुर कोटा। डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा एलकेजी से कक्षा सातवीं और कक्षा नौवीं तथा कक्षा ग्यारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। प्राचार्य अमित कुमार ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम बच्चों के वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं पठन-पाठन का सामूहिक परिणाम है। वर्ष भर में बच्चों ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जो कुछ सीखा है उसका एक रूप है उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट। उन्होंने सभी उत्तीर्ण तथा कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने माता -पिता, गुरुजनों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया |इनमें कक्षा एलकेजी में आयशा, किशु प्रथम , नैंसी द्वितीय , लावण्या तृतीय स्थान प्राप्त किये।, कक्षा यूकेजी में लक्ष , नवीन , प्रनुशा प्रथम, चंद्रप्रभा, इवांशी , तंशिका द्वितीय , अनिका, लक्की, ऋषि तृतीय, कक्षा पहली में क्यारा, अल्तमस प्रथम, तृषा, तमन्ना द्वितीय, हर्षिका ,गरिमा, तृतीय, कक्षा दूसरी में रिया गोंड़ प्रथम, दिव्यानी द्वितीय, अंशिका तृतीय ,कक्षा तीसरी में यक्ष साहू प्रथम, ऋषिका रजक द्वितीय, चित्रा साहू तृतीय |कक्षा चौथी में निखिल ध्रुव प्रथम, कवीश्री मेरसा द्वितीय, हिमानी नागेश तृतीय, कक्षा पांचवीं तृषा यादव प्रथम, भूपेंद्र बंजारे द्वितीय, श्रेष्ठ साहू तृतीय कक्षा छठवीं में निहारिका बंजारे प्रथम,तहसीन आहिल द्वितीय, ईशाना कुर्रे तृतीय कक्षा सातवीं में इंदु मरकाम प्रथम, ऐश्री जांगड़े द्वितीय, करिश्मा चक्रधारी तृतीय कक्षा नौवीं हर्षिका चक्रधारी में प्रथम, नव्या द्वितीय, आकांक्षा साहू तृतीय तथा कक्षा ग्यारहवीं में नीलिमा प्रथम, शिवनाथ द्वितीय नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों में काफी उत्साह रहा |पिछली कक्षा से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में जाने का उमंग और हर्ष था। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक भी मौजूद थे।

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्रिया कलापों से वे संतुष्ट हैं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपने सुझाव भी प्रबंधन को दिए । प्राचार्य अमित कुमार ने अभिभावकों के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में नये सत्र का शुभारंभ 4 अप्रैल से किया जा रहा है जिसके लिए बच्चो को पुस्तक वितरण किया गया। नये सत्र में सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, कंप्यूटर क्लास, आंतरिक एवं बाह्य खेल,सी. सी. टीवी कैमरा , हवादार कमरे, बेहतर पठन-पाठन,पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप की भी सुविधा उपलब्ध है ।




