मनीष कौशिक को सौंपी गई युवा मोर्चा कोटा मंडल की कमान।

मनीष कौशिक को सौंपी गई युवा मोर्चा कोटा मंडल की कमान।
बिलासपुर कोटा। युवा मोर्चा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन नेतृत्व ने मनीष कौशिक को कोटा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मनीष कौशिक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से कोटा मंडल के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देगा तथा युवाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा।नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष कौशिक ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।




