छत्तीसगढ़समाजिक

लाखों रूपए के जेवरात सहित 45 सौ रुपए नगद ऑटो में भुली महिला,सिविल लाईन पुलिस ने बैग खोजकर सही सलामत महिला को सौंपा।

बिलासपुर रायगढ़ से बिलासपुर आते वक्त ऑटो में एक महिला ने लाखों रूपये के जवाहरात और नगद राशि को भुल गई जिसे सिविल लाईन पुलिस ने सही सलामत ढूंढ कर महिला को सुपुर्द किया।दरअसल रायगढ़ से ट्रेन में सवार होकर सेवती चन्द्रा नामक महिला बिलासपुर पहुँची थी और ऑटो में सवार होकर अपने बेटी के घर जाने नेहरू चौक में उतर गई।इस दौरान महिला ने जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूलकर उतर गई।यात्री का बैग छूटेे होने से अंजान ऑटो चालक ने ऑटो लेकर सीधा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया।थोड़ी देर बाद महिला को अपना बैग छूटने की अहसास हुआ।जिसमें 2 लाख रूपये के गहने और नगदी 4500रूपये था।बदहवास परेशान महिला रोते हुए तत्काल सिविल लाईन थाना पहुँची और पुरे मामलेे की जानकारी थाना प्रभारी सनीप रात्रे को बताई।थाना प्रभारी ने विलंब न करते हुए वार्ड संगी विकास यादव,धीरेन्द्र सिंह तोमर,प्रफुल्ल यादव,राजेश नारंग,को बतायें हुए ऑटो के तलाश में भेजा।उसलापुर स्टेशन सहीत शहर के अलग अलग स्थानों पर तलाश किया एक घंटे के मशक्कत के बाद आखिर में वह ऑटो,बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा मिला।चालक से पूछताछ करने पर अंजान चालक पीछे सीट पर देखा तो वह बैग वही पर मिला।जिसे थाने पहुंचकर महिला से जांच कराकर सही सलामत पुुलिस ने सेवती चंंद्रा नामक महिला को सौंपा।

द बिलासा टाईम्स

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!