Uncategorized
अज्ञात कारणों से काला कपड़े में चेहरा ढक कर युवक ने लगाई फाँसी जाँच में जुटी पुलिस।

अज्ञात कारणों से काला कपड़े में चेहरा ढक कर युवक ने लगाई फाँसी जाँच में जुटी पुलिस।
कोटा। थाना क्षेत्र में लगा तार मौत का सिलसिला जारी है। आज सुबह ही एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर शांत हुआ ही नहीं एक और मौत की खबर सामने आ गई, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुरदुर के आश्रित मोहल्ला जूनापारा में एक युवक की रस्सी से घर के अन्दर लटकता हुआ लाश मिली है, मृत व्यक्ति का नाम परमेश्वर दास मानिकपुरी पिता रूपदास उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। युवक जिस प्रकार अपनी चेहरे को काला गमछा नुमा कपड़े से ढक कर आत्महत्या किया है। जो लोगों के लिए सोचने का विषय बना हुआ है, बहरहाल कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है।




