Uncategorized

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन आज हॉटल प्रीत पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें दिग्विजय सिंह क्षत्री सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए। दिग्विजय सिंह क्षत्री ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर विकासखण्ड मस्तूरी में पदस्थ है। निर्वाचन कार्यक्रम सह स्नेह सम्मेलन में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष मिथलेश साहू विशेष रूप से उपस्थित होकर संघ के सदस्यों में संघ के उद्देश्यों व क्रियाकलापों पर प्रकाश डाले। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में विकासखण्ड तखतपुर से श्रीमती खुशबू साहू निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांताध्यक्ष श्री मिथलेश साहू द्वारा शपथ दिलाया गया।इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रांताध्यक्ष आर एस गौतम , पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे , भूतपूर्व जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद सहित जिला बिलासपुर के मस्तूरी , बिल्हा ,तखतपुर व कोटा विकासखण्ड से ब्लॉक् अध्यक्ष के रूप में मनोज खांडेकर , विजय सूर्यवंशी , शिखा पांडे तथा सभी ब्लॉक से समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे व पूर्व प्रांताध्यक्ष आर एस गौतम ने किया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!