विद्यार्थियों को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे “अमृत महोत्सव” के संबंध में बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने दी जानकारी।नगरी-धमतरी।नगरी विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड नगरी के अंतिम छोर पर स्थित विभिन्न शालाओं-प्राथमिक शाला साल्हेभाठ, माध्यमिक शाला साल्हेभाठ, प्राथमिक शाला छुही, माध्यमिक शाला छुही, शासकीय हाई स्कूल छुही, शासकीय प्राथमिक शाला सलोनी, माध्यमिक शाला सलोनी,उ.मा.वि.सलोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से उनके विषय आधारित सवाल पूछे एवं विद्यार्थियों को नियमित रूप से पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को अपना कैरियर निर्माण कर राष्ट्र व समाज के हित में योगदान देने को कहा। बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों- तिरंगा यात्रा, मशाल जुलूस, आजादी के पुरोधा सहित देशभक्ति पर आधारित अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर सक्रिय सहभागिता देने के लिए कहा। वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खंड नगरी के सभी शालाओं में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लाने के कार्य किए जा रहे हैं।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!