बिलासपुर।कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपर तराई में शनिवार को अपने घर से नहाने गए युवक की तालाब के अंदर से निकाली SDRF की टीम ने लाश,पुलिस डायल 112 कोटा थाना से मिली जानकारी के अनुसार,

मृतक अजय लहरे पिता तिहारू उम्र 25 वर्ष शनिवार को दोपहर12 बजे लगभग अपने घर पिपरतराई से नहाने के लिए गाँव के पास ही तालाब नुमा मुरुम खदान में गया था जो देर शाम तक वापस नहीं आया ,जिसके बाद परिजनों द्वारा आस पास इसकी खोज बिन करने लगे जिसकी कही पता नहीं चला, दूसरे दिन रविवार की सुबह जब तालाब के पास देखने गए तो वहाँ मौके पर

युवक का जूता व कपड़ा मिलने पर परिजनों ने युवक की डूबने की आशंका हुआ जिसके बाद डायल 112 को कॉल किया, मौके पर डायल 112 पहुंच कर थाना प्रभारी तथा कंट्रोल रूम बिलासपुर को सूचना दिया गया सूचना के बाद

SDRF बिलासपुर टीम घटना स्थल पर पहुंच कर गहरी पानी में डूबे मृत शव को ढूंढ निकाला, जिसके बाद शव का कोटा पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कोटा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच में जुटी है।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!