अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

तीन साल की बच्ची पर हमले की कोशिश, बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला; इलाज के दौरान मौत।

 तीन साल की बच्ची पर हमले की कोशिश, बचाने आई दादी पर धारदार हथियार से हमला; इलाज के दौरान मौत

पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप, 26 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत में

बिलासपुर। मेंड्रा, 17 अक्टूबर 2026। ग्राम मेंड्रा में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय बच्ची को धारदार हथियार के साथ ले जाने का प्रयास किए जाने के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दादी पर आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रशांत शुक्ला (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे आरोपी प्रशांत शुक्ला कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के घर में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को धारदार हथियार के साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बच्ची की मां और उसकी दादी राजकुमारी यादव (56 वर्ष) ने उसे देख लिया और रोकने का प्रयास किया।
बताया गया कि इसी दौरान आरोपी ने राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!