जनसाहस संस्था के द्वारा उड़ीसा राज्य में बंधक मजदूरो को सुरक्षित घर लाया गया

बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लाक के सरगंवा गाँव के कुछ मजदुर कमाने खाने के लिए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर जिले के गंजपुल नामक जगह पर ईट बनाने का काम करने के लिए पेंड्री गाँव के ठेकेदार लेकर गए थे और उन लोगो का मजदूरी का एडवांस राशी ठेकेदार लेकर आ गया और उन लोगो को वहा का मालिक घोडा गधा खदेड़ने का काम करवाते थे और वहा उन्हें खाने पिने को नहीं देते थे और न ही आने दे रहे थे उनके परिवार वालो से पैसा मंगा जा रहा था आर्थिक रूप से कमजोर ये लोग कहा से पैसा देते तब फिर इन लोगो ने जनसाहस के हेल्पलाइन नम्बर १८००२०००२११ में फ़ोन करके मदद मांगी तब बिलासपुर जिले की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोनी यादव जी के द्वारा shram कमिश्नर ज्योति मदेम और sp पारुल माथुर को आवेदन देकर वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी और मदद के लिए बोला गया फिर दुसरे दिन सभी मजदुर सकुशल वहा से रिहा कराकर वापस आ गये मजदूरो को वापस लेन में लेबर इन्पेक्टेर संतोषी मैडम और जनसाहस संस्था की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोनी यादव का अहम योगदान रहा मजदूरो ने जनसाहस संस्था का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया







