भक्तीसमाजिकसंस्कृति

ताला मंदिर मे भक्त माता कर्मा जयंती मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद अरुण साव और युवा नेता डॉ देवेन्द्र कौशिक।

बिलासपुर| भक्त माता कर्मा जयंती के उपलक्ष्य मे ताला मंदिर मे साहू समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा साथ ही मंचीय कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर सांसद अरुण साव, युवा नेता डॉ देवेन्द्र कौशिक की गरिमामय उपस्थिति मे कार्यक्रम हुआ.इस अवसर पर डॉ देवेन्द्र कौशिक ने कहा कि भक्त माता कर्मा आज विश्व विख्यात है और आज पूरे देश मे माता की जयंती बड़े हर्ष के साथ मनाया जाता है।साहू समाज द्वारा या जयंती आपसी सौहार्द सामाजिक विकास आपसी भाई चारे का प्रतीक है, साहू समाज के द्वारा प्रस्तावित मांग के अनुरूप डॉ देवेन्द्र कौशिक के द्वारा मंदिर प्रांगण मे छज्जा निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की गई,साथ ही इस कार्यक्रम मे समाज के अध्यक्ष प्रताप साहू रेखा राम साहू, सलीक राम साहू, विनोद साहू, बेद राम साहू, चिन्ता राम साहू, श्याम कुमार साहू, जनक राम साहू, उमाशंकर साहू, बंशी राम साहू, राजेन्द्र साहू, चंद्रभान साहू, राजा साहू,देवी साहू प्रमिला साहू हीरा साहू सहित समाज के सभी वरिष्ठ जनों के साथ साथ पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिल्हा इन्द्रजीत क्षत्रिय, कृष्ण चन्द्र महापात्रा बजरंग गोस्वामी सहित कार्यकर्ता गण व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। 2014 से 18 तक डिजिटल "द फायर न्यूज" मे काम किए हैं वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!