आम आदमी पार्टी

बिल्हा क्षेत्र में,आप के जसबीर सिंग ने मतदाताओं की समस्या सुलझाने का विश्वास दिलाया

बिल्हा।क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी जसबीर सिंह ने कहा की आप की लोकप्रियता बढती जा रही है।विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का रूझान आम आदमी पार्टी के विचारधारा सुशासन, ईमानदारी व देशप्रेम की ओर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बता दे की आप ने मतदाताओं से अपने सघन जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुये, चुनाव प्रचार को तेज गति दे रही है। प्रत्याशी जसबीर सिंग ने, अपने चुनाव प्रचार में सरगांव, बोदरी पथरिया, हरदी आदि स्थानों में जन सभाएं की जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।जसबीर सिंह ने जनता को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक केजरीवाल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी की समस्याओं को दूर करने की गारंटी की चर्चा के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं जल की समस्याओं पर प्राथमिकता पर कार्य करने का विश्वास जनता को दिलाया। इसी तरह सेवानिवृत्ति की पेंशन हर माह समय पर दिलाने का विश्वास भी लोगों को दिलाया। जसबीर सिंह ने आगे कहा कि हम आपकी बैंक, पुलिस स्टेशन, एसडीएम कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालयों में होने वाली समस्याओं को दूर करने निरंतर जनता से जुड़े रहेंगे।प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला के द्वारा बिल्हा विधानसभा के वार्ड 10 में सिरगिट्टी व तिफरा क्षेत्र ही जनता के बीच मीटिंग करके झाडु पर वोट करने की अपील की गई। साथ ही जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान संजय श्रीवास, गुलाम गौस, संतोष बंजारे, वसीम, परदेशी रात्रे उपस्थित रहे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!