Uncategorized

मल्हार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खूब आतिशबाजी के साथ दी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं

मल्हार। बिलासपुर सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मल्हार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। मल्हार के मेला चौक व स्कूल चौक में कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी करते हुए खुशी में पटाखे भी फोड़े और सभी को मिठाई बांटी गई। मल्हार भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ने मंडल की बैठक बुलाकर सभी को जानकारी देते हुए एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में भाजपा नेतृत्व नए जोश व उमंग के साथ काम करेगी। नगर पंचायत के सांसद प्रतिनिधि सुशील राजा चौबे ने सभी लोगो को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। इस मौके पर सुशील चौबे, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, रंजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामनारायण भारद्वाज, राजकुमार वर्मा, लोकनाथ बंजारे, बलराम साहू , आकाश केवट , नरेन्द्र सांडिल रोहित कश्यप धनेश्वर केवट, रामकुमार, कृष्णा साहू, देव शरण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!