अपराधछत्तीसगढ़

बिजली सुधारने गए जेई से मारपीट कर युवक फरार,तोरवा थाने में युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर। लाल खदान में बिजली सुधारने गए जेई से एक युवक ने मारपीट कर दी मौसम की खराबी के चलते बिजली बंद हो गई।रात में लाइन सुधार रहे स्टॉप पर युवक जमकर गुस्सा निकाला इस दौरान युवक ने वहा मौजूद जेई और स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे दी जिसकी रिपोर्ट तोरवा थाने में जेई ने दर्ज कराई है। बता दें कि मौसम की खराबी कारण बिजली बंद होना आम बात है लेकिन लालखदान के एक युवक को बिजली बंद होने पर इतना गुस्सा आया कि वह लाइन सुधार रहे बिजली स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए जेईई की कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। घटना के अनुसार अब्दुल अंजुम दाद खान बिजली विभाग में जेई पद पर कार्यरत हैं 16 जुलाई को मौसम खराब होने कारण लाइन बंद थी इस दौरान तकनीकी खराबी को सुधारने के लिए वे खुद लालखदान पहुंचे थे जहां मनोज बेकरी के पास फाल्ट आई थी। वह स्टाफ को लेकर सुधार कर रहे थे इसी दौरान रात 1:00 बजे क्षेत्र के ही युवक सरोज यादव पिता रामखिलावन उर्फ ननकू 30 वर्ष ने बिजली बंद होने से नाराज होकर गाली गलौज करते हुए जेई की कलर पकड़ लिया और तमाचा मार दी साथ ही जान से मारने की धमकी देकर जमीन पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।जिसकी शिकायत जेई ने सोमवार को तोरवा पुलिस से की है वही पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को सरकारी कार्य में बाधा जान से मारने की धमकी मारपीट सहीत अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!