छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्राउन एवं बिलासपुर लेडीज़ सर्किल द्वारा किया जा रहा है मानसिक सेहत के लिए ‘मनवीर’ वर्कशॉप का आयोजन..

.

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्राउन द्वारा माध्यमिक संवेदना को लेकर और समाज हित के लिए आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम कराया जाता है ,जिससे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी एक आयोजनों से फायदा मिलता है ।एक बार फिर बिलासपुर की रोटरी क्लब ऑफ क्राउन द्वारा वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर ‘मनवीर’ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है.. सेहतमन्द होने का मतलब सिर्फ शारिरीक तौर पर स्वस्थ होना नही होता.. हम मन से कितने सहज और शांत है वो ज्यादा अनिवार्य है, मन स्वस्थ तो तन अपने आप स्वस्थ हो जाता है,कोरोना काल के बाद मानसिक रोग की समस्या सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही है.. इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के दिन 10 अक्टूबर रविवार  शाम 4 से 6 बजे तक रोटरी भवन में अपने मन को स्वस्थ रखने की निति बेहद नये और सरल अंदाज़ मे सिखाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्रॉउन “मनवीर” वर्कशॉप आयोजित कर रहा है, जिसका संचालन लाइफ कोच और मोटिवेशनल स्पीकर सिमरन कौर करेंगी.. रजिस्ट्रेशन से एकत्रित धन राशि को रोटरी क्राउन क्लब जरूरतमन्द की सेवा मे उपयोग करेगा.. इस वर्कशॉप में कोई भी इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करा सकता है..

 

 

 

 

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!