छत्तीसगढ़

रिहायशी कालोनी के पास कचरा डम्प करने के मामले में हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए नगर निगम आयुक्त को जारी नोटिस ।

बिलासपुर ।शहर की रिहायशी कालोनी के पास कचरा डम्प करने के मामले में हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है।
गौरतलब है कि शहर के सरोज विहार के पास नगर निगम के द्वारा बड़े पैमाने पर कचरा डम्प की जा रही है,इससे आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोग गंदगी और बदबू से परेशान हो रहे हैं और प्रदूषण भी फ़ैल रहा है। प्रशासन से शिकायत करने पर कुछ कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में स्थानीय निवासी एसके नाथ ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। बीते सुनवाई में चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। जवाब में कुछ अधिकारियों ने बताया गया कि शासन ने ही यह जमीन प्रदान की है इसलिए यहाँ डम्पिंग हो रही है। आज हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में यह बताने कहा है कि कचरे की यह समस्या कब तक और कैसे दूर की जाएगी। आगामी सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की गई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!