बिलासपुर संभाग

उन्नत शिक्षण संस्थान बिलासपुर (M-ED) के छात्रों ने किया पौधरोपण, शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे बेलगहना।

रामप्रताप✍️

बिलासपुर बेलगहना… उन्नत शिक्षण संस्थान बिलासपुर एवं एम एड चतुर्थ सेमेस्टर के 2019-21 बैच के छात्रों ने अपने प्राध्यापकों डॉ ए के पोद्दार, डॉ बी बी रमना राव, दुष्यंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत अपने प्रशिक्षार्थियों के साथ श्री सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचे स्वामी श्री शिवानन्द जी महाराज से आशीर्वाद व आज्ञा प्राप्त कर वृक्षारोपण भी किया। आश्रम में चल रहे संगीत शाला के बच्चों को प्रोत्साहित किया साथ ही टीम के प्राध्यापकों ने स्वामी जी के समक्ष गीत प्रस्तुत कर आशीर्वाद लिया। उक्त कार्यक्रम में डॉ आयदे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़ लगाना उत्तम कार्य है परंतु इसे बचाना सर्वोत्तम कार्य है।

आज हम सब यह संकल्प लें कि वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए साथ ही उसे सुरक्षित भी करे। हर व्यक्ति कह सके कि प्रकृति की सुरक्षा और हरियाली की जिम्मेदारी मैंने भी निभायी है। प्रत्येक वर्ष मैंने एक पौधा लगाया है साथ ही वह पौधा आज भी सुरक्षित है। कार्यक्रम संयोजक अरविंद गुप्ता ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!