छत्तीसगढ़रमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।
दो महीने पहले हुए विवाद के दौरान मारपीट का बदला लेने के लिए ससुर ने अपने ही दामाद को उतार दिया था मौत के घाट फरार ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोटा। बेलगहना दो महीने पहले हुए विवाद के दौरान हुए मारपीट का बदला लेने के लिए ससुर ने अपने ही दामाद को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद फरार आरोपित को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने बताया कि 20 जून रविवार की सुबह कंचनपुर के कोसम नाला के पास खून से सनी लाश मिली थी। मृतक की पहचान कोरबा जिले के छिंदपारा थाना पाली निवासी अशोक धनुहार के रूप में की गई।

मृतक के स्वजन ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह लकड़ी काटने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना स्थल के पास ही मृतक के ससुर खोरबहरा धनुहार झोपड़ी बनाकर रहता था। घटना के बाद से वह फरार था। इस पर पुलिस संदेह के आधार पर खोरबहरा की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खोरबहरा कंचनपुर के जंगल में छिपकर रह रहा है।
इस पर पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो महीने पहले वह अपने घर गया था। इस दौरान उसका दामाद से झगड़ा हुआ था। इस दौरान दामाद ने उससे मारपीट कर दी थी। इसके बाद से वह बदला लेने के लिए मौके की तलाश में था। शनिवार को उसका दामाद जंगल में अकेले लकड़ी काटने आया था। इस दौरान उसने टंगिया से वार कर दामाद की हत्या कर दी।
तीन साल से जंगल में रह रहा था आरोपी
आरोपित खोरबहरा जंगल में अकेले रहता था। उसने अपने रहने के लिए जंगल में ही झोपड़ी बना ली थी। इस बीच वह कभी कभार ही अपने घर जाता था। दो महीने पहले वह अपने घर गया था। इस दौरान उसका दामाद से विवाद हो गया था।
द बिलासा टाईम्स

