Uncategorized
एनएसयूआई की प्रदेश स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए , केंद्र के मोदी सरकार पर जमकर बरसे छात्र नेता शास्त्री।

रायपुर।राजीव भवन में आयोजित एनएसयूआई सोशल मीडिया की बैठक में छात्र नेता नवदीप शास्त्री ने संगठन के नेताओं के सामने बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे मुखिया जन जन की आवाज है ।वहीं केंद्र में बैठी सरकार सिर्फ मन की बात कह सकती है सुन नही सकती। केंद्र के केंद्र में बैठे मोदी सरकार की झूठे वादों और बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को खूब निशाना साधा।




