बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बेलगहना के द्वारा दो सट्टा पट्टी खिलवाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा ,द्वारा सट्टा पट्टी जुआ खिलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश किया गया है।

जहां आज बुधवार सुबह बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी अजय वारे को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम टेंगनमाड़ा में बाई साहब होटल के पास व बाजार के पास सट्टा खिलाया जा रहा है, मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कारवाही करते हुए आरोपी दिलीप कुमार साहू ,पिता अयोध्या साहू उम्र 45 वर्ष निवासी टेंगनमाड़ा के कब्जे से चार नग सट्टा पट्टी लिखा पर्ची व नगदी रकम 1280 रुपए व नीला सफेद रंग का डॉट पेन तथा विरेंद्र कुमार पोर्ते पिता देव लाल पोर्ते उम्र 35 वर्ष, रिगरिगा निवासी के कब्जे से चार नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ पर्ची नगद रकम ₹1050 एवं नीला सफेद रंग का डाट पेन पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
Back to top button
error: Content is protected !!