बिलासपुर संभाग

गौरा गौरी विसर्जन में मांदर बजाकर थिरकते दिखें महापौर।

बिलासपुर प्रदेशभर में आज गौरी-गौरा पूजा और गोवेर्धन पूजा बड़ी धूम धाम से मनाया गया। शहरी व ग्रामीण इलाकों में होने वाले पूजा के दौरान बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव समेत कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता खासतौर से शामिल हुए। महापौर स्वयं मांदर बजाते हुए जमकर थिरकते नजर आए। बाजे-गाजे के साथ आदिवासी समाज द्वारा गौरी-गौरा की प्रतिमा का स्वागत हर चौक चैराहो पर किया गया।

-विडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- 

https://youtu.be/dtrghjjRW0U

दीपावली त्योहार के अवसर पर मनाए जाने वाली इस परंपरागत त्योहार गौरा-गौरी पूजन में लोग शामिल है। छत्तीसगढ़ में गौरी-गौरा पूजा का विशेष महत्व है।आदिवासी समाज द्वारा मिट्टी की प्रतिमा बनाकर रात भर पूजा अर्चना की जाती है।पूरा कार्यक्रम विवाह समारोह जैसा होता है। गौरी की प्रतिमा का गौरा से विवाह कराया जाता है। आदिवासी समाज इसे शंकर पार्वती का रूप मानते हैं। गौरी-गौरा के प्रतिमा के साथ ही आकर्षक झांकी हर साल निकाली जाती थी जो इस साल कोरोना की वजह से नही निकाली गयी। शहरी क्षेत्रों में यह शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए नदी तक ले जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां नदी है वहां गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए नदी तक या फिर जहां नदी नहीं है वहां तालाब ले जाते हैं। तालाब के किनारे एक बार फिर दोनों प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!