चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती सप्ताह अभियान के दूसरे दिन सांसद अरुण साव एवं संसदीय सचिव आशीष रश्मि सिंह ठाकुर को रिबन बांधकर बनाया गया दोस्त।

बिलासपुर – चाइल्ड लाइन बिलासपुर सामाजिक संस्था समर्पित एवं शिखर युवा मंच बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह अभियान के दूसरे दिन सांसद अरुण साव एवं संसदीय सचिव आशीष रश्मि सिंह ठाकुर को रिबन बांधकर दोस्त बनाया गया समर्पित संस्था प्रमुख डॉक्टर संदीप शर्मा जी एवं चाइल्ड लाइन डायरेक्टर नाजनी अली धनंजय अनुपम ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह मनाया जाता है हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी दोस्ती सप्ताह में अनेक प्रकार कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक श्री पुरुषोत्तम पांडेय . श्री संदीप राव मोहिते. काउंसलर श्रीमती तृप्ति दुबे. टीम मेंबर नंद कुमार पांडे धर्मेन्द्र कौशिक . .जनक यादव . दीक्षा साहू सोमालिया पटेल. प्रियंका ठाकुर. प्रवीण मरकाम मुकेश खैरवार का मत्वपूर्ण योगदान रहा !




