थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में लगी भीष्ण आग कई वाहन जलकर हुई खाक।

थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में लगी भीष्ण आग कई वाहन जलकर हुई खाक।
कोटा।रतनपुर थाना परिसर में लगी आग, सैकड़ों गाड़ी जलकर खाक,दरसल आपको बता दे कि नौतपा का आज आठवा दिन है , तेज गर्मी और तपती धूप से इंसान वैसे ही झुलस रहा है,और फिर पुरानी गाड़ियों का तो भगवान ही मालिक होता है सूत्रों ने बताया कि तेज धूप की वजह से शायद आग लग गयी होगी या फिर कुछ और भी कारण हो सकता है। इधर पुलिस भी कुछ कहने से डर रही है। बल्कि हर कोई आश्चर्य में है कि इतनी बड़ी घटना कैसे और किस तरह से हो गयी,फिलहाल तो यह जांच का विषय है। और रतनपुर में एक दमकल की गाड़ी है। जिस का संचालन नगर पालिका करती है वह भी बिगड़ी हुई थाना परिसर में ही पड़ी रहती है जिस की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शासन प्रशासन की लापरवाही इस घटना ने उजागर कर दिया है। थाना परिसर में ही खड़े रहे दमकल लेकिन आग बुझाने में घंटों लग गए जब तक 50 से 100 गाड़ियां जलकर खाक हो गई पुलिस वाले और लोगों की मदद से थोड़ा बहुत आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बिलासपुर से दमकल पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया गया , बहरहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।




