“शिक्षक कभी नही होते रिटायर” बस एक विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है , विजय टांडे।

"शिक्षक कभी नही होते रिटायर" बस एक विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है , विजय टांडे।
कोटा। बेलगहना नगर के प्राथमिक शाला डोंगरीपारा में पदस्थ सुरेश प्रसाद गुप्ता ने अपनी शिक्षकीय सफरनामा इस संस्था में सत्र 1994 से प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अपनी विशेष योगदान देते हुए अध्यापन कार्य को जारी रखे। आज इनके पढ़ाए हुए विद्यार्थी विभिन्न विभागों कार्यरत हैं। और अपने कार्य क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानपाठक सुरेश प्रसाद गुप्ता जी शिक्षा विभाग में लम्बे समय तक अपनी अमूल्य सेवाएं देते हुए इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए हैं। इस सेवा अवधि के दौरान आपके द्वारा सतत् उत्कृष्ठ सेवाएं शिक्षा के क्षेत्र में दी गयी , जिससे विद्यार्थियों का कल्याण हुआ तथा शिक्षक समाज को अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। आज इस विदाई की बेला पर कार्यक्रम की साक्षी बनने अपनी गरीमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग से मुख्य अतिथि विजय टाण्डे जी (विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, कोटा)सभा को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी टांडे ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होते , उनका पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित होता है। यह एक विभागीय प्रक्रिया है , जिसके तहत अर्द्ध वार्षिकी आयु पूर्ण होने पर हर कर्मचारी अधिकारी को गुजरना ही पड़ता है। लेकिन विभाग सदैव उनके अहम योगदान का ऋणी होता है।” विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खंड मुख्यालय की ओर से अभिनंदन पत्र का वाचन कर ससम्मान सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता :- जी. एन. निषाद (सेवा निवृत्त प्रधान पाठक) सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष तौर पर देवेन्द्र कुमार बाजपेयी (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक) एम.एल. कौशिक (सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक) सी.एल. मरकाम (सेवानिवृत्त व्याख्याता) विनोद गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक) प्राचार्य शोभ नाथ साय पैकरा , कल्पना खरे , राजू यादव, सी एल सर्वे, विजय गुप्ता , समन्वयक काशीराम साहू , प्रदीप चांडक, संतोष यादव , कुलदीप गुप्ता , मनीराम उइके ,नवल सिंह सहित दोनों संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। विदाई कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों सहित शिक्षकों द्वारा गुप्ता को सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी गुप्ता के साथ बिताए खट्टे मीठे अनुभवों को साझा करते हुए कार्यकाल को याद किए। विदाई कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनुभव साझा किए। शास. हाईस्कूल बहेरामुड़ा परिसर में ही अतिथियों के लिए भोजन व्यवस्था किया गया था।विदाई कार्यक्रम का आयोजन संकुल स्त्रोत केन्द्र कन्या बेलगहना एवं बहेरामुड़ा के समस्त शिक्षकों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन गुप्ता के सेवाकाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्पर्श करते हुए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सूर्यकांत बाजपेयी द्वारा किया गया।

