छत्तीसगढ़भक्तीसंस्कृति

“भोले को खोज लो”अचला वैष्णव की धमाकेदार एल्बम का गीत हुआ रिलीज,सावन के पावन महिने मे आया यह वीडियो लोगो को आ रही पसंद

AVM गाना के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर 30/07/2024 सोमवार से देखा और सुना जा सकता है।

बिलासपुर सावन का पावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है ऐसे मे जहां बारिश की फुहार से मन खुशी से झुम उठता है तो वहीं भोले भूतनाथबाबा को जल चढ़ाने वाले कांवरियों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो जाता है इसके साथ ही कांवर भजन व बोलबम जैसे अलग अलग गीत जगह-जगह सुनने को मिलता है।इसी बीच हर वर्ष की तरह AVM गाना पर एक बार फिर शिव भक्तों के लिए भोले सॉन्ग अचला वैष्णव अपनी आवाज मे “भोले को खोज लो लेकर आई है पापुलर सिंगर के मधुर आवाज में गीत संगीत सुनकर मन भाव विभोर हो जाता है अचला वैष्णव इस एल्बम में स्वयं अपने संगीत टीम के साथ अभिनय करते नजर आ रही हैं।जिसमे लिरिक्स निरंजन सेन,म्यूजिक अरेंजर मिथिलेश कैमरा सुरेंद्र लहरे रिकॉर्डिंस्ट सचिन उपाध्याय का है इस गीत को AVM गाना के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर 30/07/2024 सोमवार से देखा और सुना जा सकता है।

गाने के बोल और संगीत में शिवभक्ति की गहराई और ऊर्जा का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है।बता दे की अचला 7 वर्ष के उम्र से गीत संगीत के क्षेत्र मे आ गई है उनकी रूची अपने नाना जी आकाशवाणी सिंगर स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद वैष्णव को देखकर जगी, जब वह छोटी थी तब उनके नाना क्षेत्र के अनेक जगहो मे कार्यक्रम देते थे उन्ही को देखकर और आदर्श मानकर सिंगिग को चुना है आज उनके गाये हुए करीब 5 एल्बम रिलीज हो चुकें हैं।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!