शिक्षा

शिक्षक प्रमोशन के लिए जारी सूची में त्रुटि सुधार हेतु संचालक से मिला फेडरेशन बिल्हा।

बिलासपुर। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा विषयवार पदोन्नति सूची जारी किया गया है जिसमें विभिन्न त्रुटिया पाई गई है इसको लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक जिला पदाधिकारीगण अपना विरोध दर्ज कराने तथा सूची में आवश्यक सुधार करवाने हेतु मांगपत्र लेकर संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में संचालक आर एन हीराधार से मिले साथ ही उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। संचालक द्वारा सूची में आवश्यक सुधार दावा आपत्ति एवं गोपनीय चरित्रावली भरने हेतु 3 दिवस का अतिरिक्त समय देने सभी विकासखंड के शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया।आज के ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री रंजीत बनर्जी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विकास कायरवार,मूँगेली जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर लोनिया,ब्लॉक अध्यक्ष संजय कौशिक सचिव पुरेन्द्र बारगाह कोषाध्यक्ष देव मरावी रामजी चतुर्वेदी, प्रीति चंद्रवंशी संगीता वालरे रंजना शर्मा कीर्ति उइके,रामानुज विश्वकर्मा,मोहन जैसवाल,भुनेश्वर यादव,रामप्रसाद साहू,मनोज कुमार कौशिक आदि सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!