धर्मभक्तीसमाजिकसंस्कृति

हिंदुत्व समिति तारबहार के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा व जगराता का होगा आयोजन।कार्यक्रम को लेकर तारबहार में जोर शोर से हो रही तैयारी।

 

बिलासपुर। हिंदुत्व समिति के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा एवं जगराता का आयोजन रखा गया है समिति के संस्थापक राकेश राज ने बताया कि पिछ्ले दो वर्षो से कोरोना काल के कारण भगवान के भक्ती से हम सभी वंचित थे लेकिन इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जगराता का आयोजन रखा गया है साथ ही साथ भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को लेकर क्षेत्र में हर्ष है साथ ही हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे तारबाहार क्षेत्र को केसरिया ध्वज से सजाकर सुन्दर बनाया गया है। इस कार्यक्रम में हनुमान भक्त अभिषेक राज राकेश राज जितेंद्र रंजक तमेश कश्यप बबूल रंजक विनोद जवाहर मधुसूदन राव सुभाष चौधरी और अन्य साथी तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!